बलौदाबाजार 22 मार्च, 2026/ ‘युवान’ पहल के अंतर्गत वन मंडल बलौदाबाजार के द्वारा रविवार को पक्षी दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत
10 प्रतिभागियों का दल छुइहा बांध पहुँचा। पक्षी विशेषज्ञ हेमंत वर्मा ने प्रतिभागियों को पक्षियों को पहचानने के विभिन्न गुर सिखाए।यहां पक्षियों की 45 प्रजातियों की पहचान हुई।

छुइहा बांध में में प्रमुख पक्षी प्रजातियों में जलीय पक्षी यूरेशियन कूट (लगभग 100), यूरेशियन मूरहेन (करीब 100), ग्रे-हेडेड स्वैम्पेन, व्हाइट-ब्रेस्टेड वाटरहेन, और ब्लैक-विंग्ड स्टिल्ट अन्य पक्षी यूरेशियन विजन, ग्रे फ्रेंकोलिन,लाफिंग डव, स्पॉटेड डव, एशियन कोयल, ग्रेटर कूकल और व्हाइट-थ्रोटेड किंगफिशर,ब्लैक काइट, पाइपेट और रेड-वॉटल्ड लैपविंग जैसे पक्षी शामिल थे।
इस प्रकृति यात्रा में कुल 10 उत्साही प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें नरेन्द्र वर्मा, कुम्भज कुमार, टिकेश्वर निषाद, रिकेश्वर पैकरा, लोकेश यादव, अंजू वर्मा, टीना वर्मा, तन्वी मालकी, लावी मालकी और एरिक मालकी शामिल हैं।